Google Analytics —— Meta Pixel

सिपाही ने एसआई को मारी गोली, मौके पर ही मौत

cipa

रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा क्षेत्र के मुड़पार स्थित आईटीबीपी कैंप में एक सिपाही ने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) को गोली मार दी, जिससे एसआई की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली चलने से कैंप में अफरा-तफरी मच गई और पूरा परिसर थम सा गया। घटना के कारणों का फि लहाल पता नहीं चल सका है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना खरोरा थाना इलाके के आईटीबीपी कैंप की है, जहां एक सिपाही ने एसआई को गोली मारी। यह गोलीबारी सोमवार सुबह हुई, जब दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

घटना के बाद, कैंप में तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन एसआई की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और इस गोलीबारी के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह घटना किसी व्यक्तिगत विवाद या मानसिक तनाव के कारण हो सकती है लेकिन पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है।