Google Analytics —— Meta Pixel

मामा ने भांजे को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, दोनों को मारी गोली…

sex

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में फायरिंग की घटना सामने आई है। जहां, यूसुफ उर्फ भय्यू नाम के शख्स ने अपने भांजे और पूर्व प्रेमिका को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही अफरा तफरी मच गई। आस-पास रहने वाले लोगों ने महिला और युवक को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह पूरा मामला लखनऊ के हुसैनाबाद का है। जहां, शनिवार रात यूसुफ उर्फ भय्यू ने पूर्व प्रेमिका को भांजे संग आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद आरोपी ने आपा खो दिया और ताबड़तोड़ तरीके से गोलियां चलाई। यूसुफ ने महिला को गोली दागी और जब भांजे इसका विरोध किया तो उस पर गोली चला दी। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। गोली की आवाज सुनते ही पड़ोस में रहने वाले लोग दौड़े और आरोपी मौके से फरार हो गया।

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि महिला के पति का 10 साल पहले देहांत हो चुका था। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। यूसुफ ने कई बार महिला की मदद की। एक महीने पूर्व दोनों में विवाद हो गया था। महिला ने यूसुफ से मिलना बंद कर दिया। इस बीच महिला के सीतापुर में रहने वाले उसके भांजे से नजदीकियां बढ़ गई। घायल महिला और उसके भांजे को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

रीसेंट पोस्ट्स