Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई के इस भाजपा नेता को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए निष्कासित, एसपी से कार्रवाई की मांग

image_750x_67e134540d167

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां भाजपा के लिए कार्य करने वाले एक नेता को पार्टी विरोधी कार्य के लिए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। भिलाई जिलाध्यक्ष भाजपा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप अपराध दर्ज करने का ज्ञापन सौंपा। तत्पश्चाच उन्हाेंने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस लेकर पत्रकारों को इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि जय प्रकाश यादव निवासी कोसानगर भिलाई जिला-दुर्ग, छत्तीसगढ़ के है। श्री यादव विधानसभा चुनाव के समय भाजपा प्रत्यासी के विरूद्ध चुनाव लड़ने व भाजपा के विरूद्ध काम करने के कारण 06 वर्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित है। इस स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के पद व लोगो का प्रयोग करना अवैधानिक है। जय प्रकाश यादव अपने आप को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बता कर आम लोगों को भ्रमित कर अवैध वसूली करता है। बिना पद पर रहते हुए इस प्रकार का प्रचार-प्रसार करना अपराध की श्रेणी में आता है। श्री देवांगन ने एसपी से अपराध दर्ज करने की मांग की है।