Google Analytics —— Meta Pixel

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब सिर्फ डेढ़ घंटे मे पूरा होगा रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर, इस दिन से होगी शुरुआत

Flight-Runway-1024x479

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब विशाखापट्टनम जाने के लिए लंबी ट्रेन यात्राओं या कनेक्टिंग फ्लाइट्स की झंझट खत्म होने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर-विशाखापट्टनम के बीच सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करने का ऐलान कर दिया है, जिससे यात्रियों का सफर और भी सुगम हो जाएगा।

इंडिगो इस रूट पर 78-सीटर एटीआर विमान का संचालन करेगी, जिससे रायपुर से विशाखापट्टनम की दूरी सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरी की जा सकेगी। शुरुआत में, 31 मार्च की टिकटें केवल ₹3,000 में उपलब्ध हैं, बता दें कि विशाखापट्टनम स्वास्थ्य सेवाओं, एजुकेशन, वीकेंड टूरिज्म और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में लोकप्रिय है। इस फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।