Google Analytics —— Meta Pixel

खुशखबरी ! अप्रैल महीने में फिर से भरा जाएगा महतारी वंदन योजना का फॉर्म, इन सभी महिलाओं को मिलेगा 1 हज़ार महीना …

mahtari-yojna-ka-niyam

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही  महतारी वंदन योजना में एक बार फिर से  नए नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 60 लाख से अधिक महिलाएं  लाभान्वित हो चुकी हैं और  13 किश्तों में कुल 13,000 रुपये की सहायता राशि  प्राप्त कर चुकी हैं।

सूत्रों के अनुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग ने  नए आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल माह में पंजीयन के लिए पोर्टल खोला जा सकता है, जिससे  नई लाभार्थी महिलाएं आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।

महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक संबल को मजबूत करना* है।

अगर आप छत्तीसगढ़ की निवासी हैं और इस योजना के तहत पात्रता रखती हैं, तो जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं।