Google Analytics —— Meta Pixel

मिलावटी गुड़ फैक्ट्री में SDM ने मारा छापा, पत्थर का डस्ट और सफेद चूना का हो रहा था इस्तेमाल

gud

सरगुजा। फैक्ट्रियों में घटिया और मिलावटी गुड़ तैयार करने की शिकायत पर लुण्ड्रा ब्लॉक में स्थित डहौली गांव में एसडीएम जेआर शतरंज ने जब एक गुड़ फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किया, तो वहाँ गुड़ में मिलावट के प्रमाण मिले।

पत्थर का डस्ट और सफेद चूना जैसे पाउडर फैक्ट्री में पाए गए, जिससे यह आशंका और पुख्ता हो गई कि यहाँ गुड़ में मिलावट कर उसे बेचा जा रहा है। जैसे ही फैक्ट्री संचालकों को एसडीएम के निरीक्षण की खबर मिली, वे मौके से फरार हो गए। मजदूरों से पूछताछ करने पर पता चला कि यहाँ बाहरी राज्यों से आए मजदूरों और नाबालिग बच्चों से भी काम करवाया जाता है, जो कानूनन अपराध है।

एसडीएम ने फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के फूड इंस्पेक्टर को निर्देश दिए हैं कि वे गुड़ के सैंपल लेकर उसकी जांच करें। साथ ही जिले में अवैध रूप से संचालित सभी गुड़ फैक्ट्रियों की जांच कर उन्हें बंद करने की कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।

रीसेंट पोस्ट्स