Google Analytics —— Meta Pixel

पिता ने 6 साल के बेट की हत्या के बाद खुद भी कर ली खुदखुशी

hhhh

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में बीती रात एक सनकी पिता ने अपने 6 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुदखुशी कर ली. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

कलयुगी पिता अपने बेटे को दम तोडऩे तक जमीन पर पटकता रहा और बेटे की हत्या के बाद उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल सका है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है. स्स्रु की टीम मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला अर्जुनी थाना इलाके के बोडऱा गांव का है. यहां मृतक पिता गोपेश्वर साहू ने रामनवमी की रात अपने बेटे की बेरहमी से जान ले ली. पुलिस की जांच के बाद ही इस घटना के पीछे का कारण सामने आ सकेगा.