Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ को मिलेंगे दो नए मंत्री, नाम तय… जल्द हो सकती है घोषणा…

download

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में खाली दो मंत्रियों की जगह अब जल्द ही भरी जा सकती है। बताया जा रहा है कि नए मंत्रियों के नाम तय हो गए हैं और अब घोषणा बाकि है। भाजपा के संगठन मंत्री शिवप्रकाश सोमवार रात को और प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन 8 अप्रैल को रायपुर पहुंच रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ के खाली मंत्री पद भरे जाएंगे और इसकी घोषणा भी संभावित है।

बता दें छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ दो उपमुख्यमंत्री व 9 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। तब एक मंत्रीपद रिक्त था। इसके बाद लोकसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल सांसद बने और उनका मंत्रीमंडल भी रिक्त हुआ। इस प्रकार वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में दो मंत्रीपद रिक्त हैं। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि मंत्री मंडल का विस्तार होगा। इस बीच निकाय चुनाओं के कारण घोषणा नहीं की गई। अब जब चुनाव निपट चुके हैं तो सरकार भी अपने मंत्रीमंडल में विस्तार कर सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। अमर अग्रवाल डॉ रमन सिंह के सभी तीनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं। अमर अग्रवाल के अलावा जो दूसरा नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है वह है दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव का। जमीनी नेता के तौर पर उभरे गजेंद्र यादव को भी मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा रायपुर से पूर्व मंत्री राजेश मूणत या वरिष्ठ नेता पुरंदर मिश्रा का नाम भी लिया जा रहा है। जल्द ही इन नामों से परदा उठ जाएगा और प्रदेश के दो मंत्रियों की घोषणा कर दी जाएगी।

दो दिन पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि तय कार्यक्रमों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केन्द्रीय गृहमंत्री से इस संबंध में चर्चा की। बताया जा रहा है कि स्थिति स्पष्ट हो गई है और छत्तीसगढ़ नए मंत्रियों के संभावित चेहरों पर मुहर लग चुकी है। अब बस केवल घोषणा की औपचारिकता ही शेष है। यही नहीं कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी संभव है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि किन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है।

रीसेंट पोस्ट्स