Google Analytics —— Meta Pixel

जन्मदिन पर पत्नि को पति ने उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

korba000

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने दिल दहलाने वाली घटना का पर्दाफाश किया है. पत्नी के जन्मदिन पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर आरोपी पति अपने 2 साल के बेटे को लेकर फरार हो गया था, जिसे लोरमी से गिरफ्तार किया गया है.

यह घटना 13 अप्रैल की है. रामसागरपारा स्थित एक मकान में महिला मृत अवस्था में मिली थी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति अपने बेटे के साथ फ रार हो गया था. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना प्रभारी एमबी पटेल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी.

टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और लोरमी बस स्टैंड के पास से आरोपी पति को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से उसका 2 साल का बेटा भी बरामद हुआ है.