आपके लिए क्या लाया है (16.4.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…
Sandhya Gupta 16/04/2025
ज्योतिषशास्त्र (Astrology), एक ऐसा विज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतरिक्ष के ग्रहों के आधार पर भविष्य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्योतिष विद्या का उपयोग किया जाता है| ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
मेष राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा और आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। इन बदलावों की वजह से आपके सहकर्मी आपसे परेशान हो सकते हैं। बेहतर होगा कि आप किसी की बातों पर ध्यान न दें। आपको दूसरों की मदद करने में खुशी मिलती है, इसलिए आप परोपकार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अपने अच्छे व्यवहार से आप माहौल को सामान्य बनाने में सफल रहेंगे और आपको परिवार के मामले में राहत मिलेगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी और पार्टनरशिप में भी आज आपको अच्छे बेनिफिट मिलेंगे। आपकी अच्छी सोच से आप अच्छा लाभ कमाएंगे, लेकिन आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी, नहीं तो उन्हें कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में बेवजह की कहासुनी होने से रक्त संबंधी रिश्तों में दूरियां सकती हैं। आपको इस पर पूरा ध्यान देना होगा।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग – नीला व आसमानी
आज का शुभ अंक – 01 व 03
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
मिथुन राशि के जातकों का दिन शुभ है और आपको पिता के आशीर्वाद और उच्च अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। आपको किसी किसी बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति के मिलने से खुशी होगी और आपके लिए लाभ के योग बने हैं। आप व्यस्त रहेंगे, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। आपको धन लाभ होाग और प्रिय महान लोगों से मिलकर आपका मनोबल बढ़ेगा। आपको पत्नी पक्ष की ओर से भी अच्छी खबर मिल सकती है।
आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग – हरा व नीला
आज का शुभ अंक – 04 व 08
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको परिवार वाले वरिष्ठ सदस्यों की बातों को सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा हो सकता है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
आज का उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना करते रहें व अन्न दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी
शुभ अंक -03 व 06
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि के जातकों को लाभ होगा और आपको राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। आप अपनी संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे और आपको प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको आंखों में कुछ परेशानी हो सकती है। शाम से रात तक का समय अपने प्रियजनों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा। बेहतर होगा कि आप खानपान का ध्यान रखें और ज्यादा खाने से बचें।
आज का उपाय – तिल व उड़द का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
आज का शुभ अंक – 05 व 08
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का दिन आपके लिए धन को लेकर सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपके परिवार में समस्याएं फिर से शुरू हो सकती हैं। जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें । गुड़ का दान करें।
शुभ रंग – हरा व आसमानी
आज का शुभ अंक -05 ब 09
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपको शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने की संभावना है। आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और आपकी बोलने की कला से आपको सम्मान मिलेगा। ज्यादा भागदौड़ करने से मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। आपको घर और ऑफिस में सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा करना आपके लिए सुखद और फायदेमंद रहेगा। आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं।
आज का उपाय – सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ लाभकारी है।
शुभ रंग – सफेद व नारंगी
आज का शुभ अंक – 04 व 08
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी, जिससे दोनों अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। आप किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान रहेंगे।
आज का उपाय – सात अन्न का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग का दान करें।
शुभ रंग – पीला व लाल
आज का शुभ अंक – 02 व 09
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
धनु राशि के जातकों को धन लाभ होगा और आपको लाभ होगा। आपको सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी, लेकिन किसी कर्मचारी या रिश्तेदार के कारण तनाव बढ़ सकता है। आप पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना आपका धन फंस सकता है। दिन में आपको सरकारी काम या कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, लेकिन अंत में आपकी जीत होगी। आपके खिलाफ साजिशें विफल हो जाएंगी।
आज का उपाय – श्री सूक्त का 07 बार पाठ करें। मसूर व गुड़ का दान भी करें।
शुभ अंक – 02 व 08
आज का शुभ रंग – नारंगी व लाल
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप मौज मस्ती भरा जीवन जिएंगे, क्योंकि आप कामों को लेकर टेंशन थोड़ा कम लेंगे। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती है, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
आज का उपाय– भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको पीपल के पत्ते की माला अर्पित करें। मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक – 02 व 06
आज का शुभ रंग – नारंगी व लाल
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि लोगों को लाभ होगा और आपके मान सम्मान में तरक्की के योग हैं। आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है और आपका खर्च बढ़ सकता है। किसी संपत्ति को खरीदते या बेचते समय उसके कानूनी पहलुओं पर ध्यान से विचार कर लें और आपको घरेलू चीजों की खरीद करनी पड़ सकती है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपके लिए करियर से जुड़ा कोई काम का समाचार आ सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस उनके कामों की सराहना करेंगे और उन्हें कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपने पहले कोई इन्वेस्टमेंट किया था, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। आपको किसी बात को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी, लेकिन आप उसके लिए अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी।
आज का उपाय – बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ व उड़द -गुड़ का दान करें। सूर्य उपासना करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभ रंग – नारंगी व सफेद
आज का शुभ अंक – 01 व 09