Google Analytics —— Meta Pixel

दिग्गज BJP नेता का बड़ा ऐलान, अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

download (1)

जांजगीर| छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष व अकलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी इस घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

बता दें कि सौरभ सिंह जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस उम्मीदवार राघवेंद्र कुमार से चुनाव हार गए थे।

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में अकलतरा सीट पर भाजपा के सौरभ सिंह और बसपा प्रत्याशी रिचा जोगी के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें सौरभ सिंह ने जीत दर्ज की थी।

सौरभ सिंह को हाल ही में खनिज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। सौरभ सिंह के इस ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि कहीं उन्होंने संगठन से नाराजगी बस तो यह फैसला नहीं लिया है। यह अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है, क्योंकि निगम मंडलों में नियुक्तियों के बाद कई भाजपा नेताओं ने नाराजगी जाहिर की थी।

कई नेता इसलिए नाराज हुए थे, क्योंकि उन्हें उनके मन माफिक पद नहीं मिला। तो कई नेता इसलिए नाराज हुए थे कि उन्हें मंडल निगम में भी जगह नहीं दी गई। हालांकि भाजपा किसी भी तरह की नाराजगी से इंकार करती रही है। बरहाल अब देखना होगा कि भाजपा नेता के इस फैसले की असली वजह क्या है।