Google Analytics —— Meta Pixel

राहत की खबर : बर्खास्त हजारों सहायक शिक्षकों की हो सकती है पुनर्नियुक्ति

teachher

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक पद से बर्खास्त किए गए हजारों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार ने उनकी पुनर्नियुक्ति का रास्ता निकाल लिया है, और गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है. यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में दोपहर 12:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, प्राइमरी स्तर के बच्चों को पढ़ाने के लिए डी.एड अनिवार्य है. इसके चलते बी.एड डिग्रीधारियों को अयोग्य करार देते हुए बर्खास्त कर दिया गया था. हालांकि, इससे पहले राज्य सरकार ने इन शिक्षकों की सशर्त नियुक्ति की थी, जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया था कि उनकी नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले पर निर्भर रहेगी.