गांजा तस्करी के मामले में दो महिआएं एवं एक पुरूष अरेस्ट

दुर्ग। जिले की नेवई पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वालों के एक साथ कई कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करके 2.85 लाख रुपए का गांजा और गाडिय़ां जब्त की है। थाना प्रभारी (प्रशिक्षु आईपीएस) राहुल बंसल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल 2025 को उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से गांजा की सप्लाई करते हैं। इसके बाद उन्होंने एएसआई राजेश देवांगन को आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
राजेश देवांगन शाम 6.10 बजे अपनी टीम के साथ नेवई डैम इमली झाड़ के पास पहुंचे। उनकी टीम वहां दो घंटे तक आरोपी का इंतजार करती रही। इसी दौरान शाम 7:42 बजे उन्होंने देखा कि आरोपी राज कुमार ठाकुर (53 साल) निवासी तिरंगा चौक बीआरपी कालोनी स्टेशन मरोदा थाना नेवई और मुकेश मोदी (45 साल) निवासी मकान नंबर 25/2 मैत्री नगर रिसाली थाना नेवई वहां गांजा के साथ पहुंचे। पुलिस की टीम ने तुरंत छापेमारी करके उन्हें पकड़ा। तलाशी लने पर राजकुमार ठाकुर के कब्जे से एक नीले रंगी की स्कूटी सीजी 07 सीजी 4499 (विकलांग वाहन) में हरे पीले रंग के थैला के अंदर 2.172 किग्रा गांजा मिला।
जब्त गांजा की कीमती 20 हजार रुपये है। इसके साथ ही उसके पास से गांजा की बिक्री रकम 13,500 रुपए जब्त किया गया। खुर्सीपार पुलिस ने भी गांजा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए श्रीराम जानकी मंदिर बालाजी नगर खुर्सीपार से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नाज परबीन, एम ईश्वरी और अब्बास खान है। इनके पास से 3 किलो 61 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसकी बाजारी कीमत 1 लाख 60980 रुपए बताई जा रही है। इसके साथ आरोपियों के पास से गांजा बिक्री की रकम 1480 रुपए और 5 मोबाइल फ ोन भी जब्त किया गया है। तीनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।