Google Analytics —— Meta Pixel

तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में बड़ी कार्यवाही: डीएफओ गिरफ्तार

dfo

रायपुर। करोड़ों रुपये के तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी/ईओडब्ल्यू ने निलंबित आईएफएस अधिकारी अशोक पटेल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां ईओडब्ल्यू ने 30 अप्रैल तक पुलिस रिमांड की मांग की है. यह घोटाला साल 2021 के तेंदूपत्ता बोनस वितरण में अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है.

जांच एजेंसियों के मुताबिक, बोनस वितरण के दौरान करोड़ों की हेराफेरी की गई थी. मामले में कई प्रबंधकों और अधिकारियों की संलिप्तता सामने आने के बाद एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने 10 अप्रैल को सुकमा जिले में 9 ठिकानों पर छापेमारी की थी. उनमें सीपीआई नेता मनीष कुंजाम के अलावा कोंटा प्रबंधक मो. शरीफ़ खान, पालाचलमा प्रबंधक सीएच वेंकट, फुलबगड़ी प्रबंधक राजशेखर पुराणिक, जगरगुंडा प्रबंधक रवि गुप्ता, मिशिगुडा प्रबंधक राजेश आयतु, एर्राबोर प्रबंधक मितेंद्र सिंह राजू, पेदाबोडकेल प्रबंधक सुनील, जग्गावरम प्रबंधक मनोज कवासी शामिल हैं. वहीं 11 अप्रैल को सुकमा के दोरनापाल के वनकर्मचारी के घर पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने छापेमारी की थी.
बता दें कि इससे पहले डीएफओ अशोक पटेल को घोटाले के चलते निलंबित किया गया था. साथ ही रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर में भी इस मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई की थी. फिलहाल मामले में जांच जारी है.

रीसेंट पोस्ट्स