खेलो इंडिया में दुर्ग के सिपाही कामेश्वर ने जीता एक रजत व एक कांस्य पदक

नई दिल्ली | नई दिल्ली में चौथे खेलो मास्टर्स द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छत्तीसगढ़ के कामेश्वर ने एक रजत और एक कांस्य पदक से जीत हासिल की.
कामेश्वर वर्तमान में दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।
कामेश्वर ओलंपिक स्टार भी रह चुके हैं और नेशनल स्तर पर हुए कई पुलिस खेलों के प्रतिभागी बनकर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कई पदक जीतकर पुलिस विभाग व राज्य को गौरवान्वित किया है।
कामेश्वर ने इस सफलता का श्रेय पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश तिवारी एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष प्रभारी निर्मल यादव को दिया है.