फोन नहीं उठाने से नाराज हुआ सनकी पति, पत्नी को उतारा मौत के घाट


गरियाबंद| छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी के फोन नहीं उठाने से वह नाराज था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इस घटना से एक बार फिर पति-पत्नी के रिश्ते पर कलंक लग गया है।
मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई कर रही है। पूरा मामला जिले के छुरा थाना क्षेत्र के आवासपारा का है। आरोपी और उसकी पत्नी के बीच बीतें महीनों से विवाद चल रहा था।
लगातार हो रहे विवाद के चलते सामाजिक बैठक में दोनों एक-दूसरे को तलाक दे चुके हैं। इसके बाद भी आऱोपी लगातार उससे संपर्क कर रहा था।
घटना के दिन वह अपनी पत्नी को कॉल किया, लेकिन महिला ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वह तैश में आकर आज उसके घर पहुंच गया और उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई कर रही है।
इस घटना ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या पति-पत्नी के रिश्ते इतने बोझिल हो गए हैं ? की आए दिन ऐसी खबरें सामने आ रही है। कहीं पति-पत्नी को मौत के घाट उतार रहा है तो कहीं पत्नी पति को ही मौत की सजा दे रही है। शादी के बंधन में बंधते समय सात जन्मों और सात फेरों की कसम लेने वाले पति-पत्नी के रिश्ते इतने कमजोर हो गए हैं कि वह सात जन्म क्या एक जन्म में भी सही रिश्तो को निभा नहीं पा रहे हैं।