Google Analytics —— Meta Pixel

पानी नहीं मिलने पर किसानों ने एसडीओ को बनाया बंधक

water

राजिम। नहर से पानी नहीं मिलने पर रबी फसल बर्बाद होने के कगार पर है. पानी छोडऩे की मांग को लेकर फिंगेश्वर क्षेत्र के किसान 5 घंटे से ज्यादा समय से ग्राम बेलर में सिंचाई विभाग के सामने धरने पर बैठे हैं. इस दौरान किसानों ने एसडीओ को बंधक भी बना लिया है.

किसानों का कहना है कि नहर से पानी नहीं मिलने से रबी फसल बर्बाद होने की स्थिति में है. जब तक जलाशय से पानी नहीं आ जाता जब तक धरने पर बैठे रहेंगे. किसानों ने सिंचाई विभाग के एसडीआ को गांव में ही रोक लिया है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है. वहीं किसान पानी देने की मांग पर अड़े हैं.