Google Analytics —— Meta Pixel

हिरण के सींग और अवशेषों के दो लोग गिरफ्तार

singh

रायपुर। वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय टीम ने मोवा इलाके में हिरण के सींग और अवशेषों के साथ 2 आरोपियों नाम यासिर खान और फराज खान को गिरफ्तार किया है. इस दौरान आरोपियों ने गिरफ्तारी का काफी विरोध किया, लेकिन वन विभाग की टीम ने किसी तरह उन्हें काबू में कर लिया.

इस पूरे ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टीम की सक्रियता साफ देखी जा सकती है. यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक व वन बल प्रमुख राव साहब के निर्देशन और रायपुर वन मंडलाधिकारी व संयुक्त वन मंडलाधिकारी के नेतृत्व में की गई.

ऑपरेशन में उडऩदस्ता अधिकारी और रायपुर रेंजर दीपक तिवारी की अगुवाई में बीएफओ अमृत पाल सिंह, बीएफओ भूपेंद्र खैरवार, बीएफओ दीपक वर्मा, बीएफओ गोस्वामी और सहयोगी यशपाल शामिल रहे.

 

रीसेंट पोस्ट्स