Google Analytics —— Meta Pixel

कर्मचारियों के EPF और ESI में हेराफेरी : पूर्व मुख्य अभियंता समेत कई कंपनियों के प्रोपराइटर के खिलाफ केस दर्ज

sarguja thana

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में विद्युत विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहित तीन अलग-अलग कंपनियों के प्रोपराइटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इन सभी पर कर्मचारियों के EPF और ESI के लगभग चार से पांच करोड़ राशि की हेराफेरी का आरोप लगा है। यह गड़बड़ी वर्ष 2020 से 2022 की अवधि में की गई थी। मामले में अधिवक्ता डीके सोनी ने गांधीनगर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। तत्कालीन मुख्य अभियंता डीएस भगत अधीक्षण अभियंता राजेश लकड़ा सहित तीन अलग-अलग कंपनियों के प्रोपराइटर प्रभोजन सिंह भल्ला के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।