Google Analytics —— Meta Pixel

आमिर खान के खिलाफ सिख समाज में आक्रोश, रायपुर पुलिस से की गिरफ्तारी की मांग

aamir

रायपुर। गुरु नानक फिल्म में आमिर खान द्वारा सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का रोल अदा करने और उनकी वेशभूषा, पहनावा की नकल करने के फोटो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ सिख समाज ने इसका विरोध किया है। इस वायरल पोस्टर में आमिर खान सिक्खों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के रूप में नजर आ रहा है, श्री गुरु नानक देव जी की वेशभूषा और उन्हीं की तरह हाथ उठाकर आशीर्वाद की मुद्रा में पोज दे रहा है, सिक्ख धर्म में हमारे किसी भी गुरु का भेष धारण करना, नकल करना या उनका रूप धारण करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

फिल्म अभिनेता आमिर खान द्वारा इस तरह श्री गुरु नानक देव जी का रूप धारण कर पोस्टर जारी करना सिक्खों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है जो कि गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह की अनुपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर को आक्रोश पत्र सौंप कर सिक्ख समाज की भावनाओं से खिलवाड़ करने, सिक्खों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी का रूप धारण करने के अपराध के लिए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, निर्माता – निर्देशक एवं पोस्टर बनाने वालों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा।

रीसेंट पोस्ट्स