श्रमिक दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने श्रमवीरों का किया सम्मान


रायपुर। कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के द्वारा श्रमिक दिवस पर शहीद स्मारक भवन में श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने श्रमिकों का श्रीफल, शॉल व टिफिन बॉक्स भेंटकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ,पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक पंकज शर्मा ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री छाया विधायक रायपुर दक्षिण कन्हैया अग्रवाल ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा श्रमिक साथी देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कांग्रेस पार्टी श्रमिकों का कल्याण व सम्मान करती है। गरीब व श्रमिकों के हित में मनरेगा, शिक्षा व भोजन का अधिकार पूर्व की कांग्रेस सरकार ने प्रदान किया था। कांग्रेस सरकार ने श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं संचालित की थी।
कांग्रेस ने श्रमिक दिवस को बोरे बासी दिवस के रुप में मनाया है। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार श्रमिक विरोधी है। भाजपा सरकार में श्रमिक अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं।