आपके लिए क्या लाया है (3.5.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…
Sandhya Gupta 03/05/2025

ज्योतिषशास्त्र (Astrology), एक ऐसा विज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतरिक्ष के ग्रहों के आधार पर भविष्य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्योतिष विद्या का उपयोग किया जाता है| ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का दिवस बहुत सुंदर है। गोचर में शनि द्वादश, चन्द्रमा का 06:35 am के बाद चतुर्थ तथा गुरु का इस राशि से द्वितीय स्थिति जॉब में नवीन अवसर दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आईटी व बैंकिंग फील्ड के जातक जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में मङ्गल मानसिक तनाव दे सकता है।
आज का उपाय – हनुमान बाहुक का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग – पीला व लाल।
शुभ अंक – 01 व 03
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
शनि एकादश भाव में हैं। 06:35 am के बाद चन्द्रमा तृतीय तथा गुरु आज इसी राशि में है। आज का दिन जॉब में सफलता व नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। नवीन व्यवसाय की तरफ अग्रसर होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सुखद यात्रा होगी।
आज का उपाय – गेंहू व गुड़ का दान करें। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
शुभ रंग – नीला व हरा
शुभ अंक – 04 व 08
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
शनि दशम व प्रातःकाल 06 :35 बजे के बाद चन्द्रमा द्वितीय गोचर में है। चन्द्रमा व गुरु अब धन लाभ देंगे। राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा में नैसर्गिक शत्रुता है।चन्द्रमा कर्क में है। आज का दिवस स्वास्थ्य के लिए थोड़ा टफ है। जाँब में प्रगति होगी। आईटी, बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है। मीडिया व टीचिंग फील्ड के लोग जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम की मिठास बनी रहेगी।
आज का उपाय – उड़द का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग – हरा व बैगनी
शुभ अंक – 04 व 08
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
शनि नवम यानी भाग्य भाव में हैं। 06 :35 am के बाद चन्द्रमा सवा दो दिन के लिए इसी राशि में व गुरु एकादश शुभ शुभ रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा आर्थिक विकास देंगे। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। बिजनेस में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। चन्द्रमा व मङ्गल रियल स्टेट में लाभ देंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लीवर के मरीज खान पान पर विशेष ध्यान आकृष्ट करें।
आज का उपाय – सात अन्न व फलों का दान करें। सूर्योपासना करें व पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग – नारंगी व लाल
शुभ अंक – 02 व 06
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
06:35 am के बाद शनि अष्टम, चन्द्रमा द्वादश व गुरु दशम यानी कर्म भाव में भाग्य के लिए शुभ है। करियर में सफलता मिलेगी। जॉब में प्रोग्रेस करेंगे। लव लाइफ में खुशी सम्भावित है। स्वास्थ्य में उदर रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है राजनीति में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय – चावल व शक्कर का दान करें। भगवान शिव जी की उपासना करें व पिता का आर्शीवाद लें।
शुभ रंग – नारंगी व पीला
शुभ अंक – 04 व 07
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
06:35 am के बाद चन्द्रमा एकादश भाव व गुरु नवम को मजबूत करेंगे। चन्द्रमा लाभ तथा गुरु करियर व भाग्य भाव को स्ट्रांग करेंगे। नवम गुरु करियर के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु ऑफिस में कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।
आज का उपाय – रुद्राभिषेक करें। सात अन्न का दान करें। शिव उपासना करें।
आज का शुभ रंग – सफेद व नीला रंग शुभ है।
शुभ अंक – 05 व 09
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
शनि अब खष्ठम हैं। प्रातःकाल 06 बजकर 35 मिनट के बाद चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव व गुरु अष्टम हैं। बिजनेस में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। बुध स्किन व शुक्र यूरिन प्रॉब्लम दे सकते हैं। गुरु छात्रों को लाभ देगा। रियल स्टेट में निवेश करें। छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा।
आज का उपाय – भगवान कृष्ण जी की उपासना व तिल व अनार का दान करें। पत्नी से प्रेम से बोलें।
शुभ रंग – नीला व आसमानी
शुभ अंक – 03 व 05
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
राशि स्वामी मंगल व 06:35 am के बाद नवम चन्द्रमा जाँब तथा बिजनेस में मङ्गलमय फल प्रदान करेगा। सप्तम गुरु दाम्पत्य जीवन के लिए अनुकूल हैं। पँचम शनि संतान के लिए मंगलमय हैं। आज व्यवसाय में सफलता है। गुरु व चन्द्रमा जाँब में सफलता देगा। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जाँब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मङ्गल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी।
आज का उपाय – शक्कर व गेंहू का दान करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। पिता का आशीर्वाद लें।असत्य मत बोलें।
शुभ रंग – लाल व नारंगी
शुभ अंक – 03 व 09
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज 06:35 am के बाद चन्द्रमा अष्टम स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर नहीं है। गुरु खष्ठम व शनि चतुर्थ होकर पारवारिक सुख के लिए अनुकूल हैं। चन्द्रमा व गुरु जाँब में प्रोग्रेस का अवसर देगा। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा गुरु का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग – पीला व नारंगी
शुभ अंक -04 व 07
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
06:35 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में हैं। शनि तृतीय व गुरु पँचम छात्रों को लाभ देंगे। राशि स्वामी शनि द्वितीय होकर परिवार के लिए मंगलमय है। शुक्र वित्तीय जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य दे सकता है। मिथुन व कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा।सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।
आज का उपाय – हनुमान चालीस का 07 बार पाठ करें तथा अन्न दान करें।
शुभ रंग – हरा व आसमानी
शुभ अंक – 03 व 06
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
06:35 am के बाद चन्द्रमा खष्ठम भाव में है। राशि स्वामी शनि इसी राशि से द्वितीय तथा गुरु चतुर्थ है। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए थोड़ी परेशानी का है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें। प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को रोटी , गुड़ व पालक खिलाएं।
शुभ अंक – 04 व 08
शुभ रंग – लाल व पीला
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
06:35 am के बाद चन्द्रमा पँचम यानी शिक्षा भाव में गोचर करके छात्रों को मङ्गलमय फल देंगे। राशि स्वामी गुरु तृतीय होकर घर-परिवार के लिए शुभ है। गुरु व चन्द्रमा जाँब के प्रति सहायक रहेंगे तथा बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकते हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र करियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बहुत बेहतर नहीं होगा। प्रेम जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी।
आज का उपाय – सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें व फलों का दान करें।
शुभ रंग – पीला व नारंगी
शुभ अंक – 02 व 09