बड़ी कार्यवाही,कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर 6 नक्सली मारे गये, मुठभेड़ जारी
बीजापुर। एक तरफ भारत ने बुधवार की रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में बड़ा हमला किया है। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के 9 आतंकी ठिकानों मुंह तोड़ जवाब दिया है। तो वहीं दूसरी छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है।
जवानों ने 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। हालांकि इसकी आधिकारी पुष्टि आना बाकी है। मिली जानकारी के अनुसार, ये मुठभेड़ कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर हुई है। सूत्रों के अनुसार, मौके पर अब भी ऑपरेशन चल रहा है। इस ऑपरेशन को डीआरजी, कोबरा कमांडो, सीआरपीएफ, और स्ञ्जस्न के जवानों ने मिलकर किया है।
इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी एडीजी विवेकानंद सिन्हा कर रहे हैं। वहीं सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर रेंज आईजी पी. सुंदरराज भी हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। जवान लगातार नक्सलियों के ठिकानों की ओर बढ़ते जा रहे हैं।