Google Analytics —— Meta Pixel

दिनदहाड़े हाईवे पर महिला से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ़्तार

3333

मुंगेली। दिनदहाड़े हाईवे -130 (बिलासपुर-रायपुर रोड) पर महिला से पर्स लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद से फ रार चल रहे तीन लुटेरों में से दो को दबोचने में पुलिस को सफलता मिली है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है.

जानकारी के अनुसार, घटना 29 अप्रैल की है, जब रायपुर जिले की रहने वाली महिला ईश्वरी कैवर्त अपने बेटे के साथ एक्टिवा से बिलासपुर से तिल्दा लौट रही थी. शाम करीब 4:50 बजे चंद्रखुरी ओवरब्रिज के पास एक बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार तीन युवकों ने तेज रफ्तार में बगल से आकर महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और भाग निकले.

पर्स में 21,000 रुपये नकद, मोबाइल फ ोन, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और अन्य सामान थे. शिकायत के बाद मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं डीएसपी पथरिया नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में साइबर सेल और थाना सरगांव की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ़्तार किया.