Google Analytics —— Meta Pixel

वकील ने रिसॉर्ट में रेप की घटना को दिया अंजाम, केस दर्ज, गिरफ्तारी जल्द

reap

बिलासपुर। बिलासपुर में एक रेप पीडि़ता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाकर वकील ने दुष्कर्म किया है। कोंडागांव की युवती हाईकोर्ट में केस लडऩे के लिए शहर आई थी। तब केस के सिलसिले में वकील बसंत कैवत्र्य से उसकी मुलाकात हुई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। वकील ने उसे न्याय दिलाने की बात कही और घुमाने के बहाने रिसॉर्ट ले गया, जहां उसके साथ संबंध बनाया। पीडि़ता के मुताबिक, किसी को बताने पर वकील ने उसे मारपीट कर धमकी भी दी। आरोपी चकरभाठा क्षेत्र के द्वारिकापुरम का रहने वाला है।

दरअसल, कोंडागांव जिले की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक युवक से उसका प्रेम संबंध था। उसने शादी करने का झांसा देकर रेप किया और बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। जिससे परेशान होकर युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ कोंडागांव जिले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती उस आरोपी युवक को सजा दिलाने और हाईकोर्ट में केस लडऩे के सिलसिले में बिलासपुर आई थी, जहां उसकी मुलाकात चकरभाठा क्षेत्र के द्वारिकापुरम के रहने वाले वकील बसंत कैवत्र्य से हुई। वकील ने उसे न्याय दिलाने का झांसा दिया और उसका केस लडऩे की बात कही।

वकील बसंत कैवत्र्य ने युवती को घुमाने के बहाने अपने साथ कोटा क्षेत्र लेकर गया। जहां उसे रिसॉर्ट में ले गया। जिसके बाद उसने युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। युवती के विरोध करने पर धमकी देते हुए मारपीट भी की। इसके बाद से वकील ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जिस पर युवती ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। उसका आरोप है कि सरकंडा क्षेत्र में भी उसके साथ वकील ने शारीरिक संबंध बनाया। जिस पर पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।