आपके लिए क्या लाया है (15.5.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…
Sandhya Gupta 15/05/2025

ज्योतिषशास्त्र (Astrology), एक ऐसा विज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतरिक्ष के ग्रहों के आधार पर भविष्य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्योतिष विद्या का उपयोग किया जाता है| ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज दोपहर 02:09 बजे के बाद व्यवसाय के लिए धन प्राप्ति का समय है। जॉब में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय — जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग –पीला व लाल
शुभ अंक –01 व 03
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
02:09 pm के बाद बिजनेस में प्रगति व जॉब में बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। ऑफिस में विवादों से बचें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ साथ ध्यान व योग भी करें। बड़ा बिजनेस लाभ हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय –भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग –आसमानी व हरा
आज का शुभ अंक –05 व 07
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का दिन बिजनेस के लिए मंगलमय रहेगा। दोपहर 02:09 बजे के बाद जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान के स्टडी को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।
आज का उपाय –तिल व उड़द का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग–हरा व नीला
शुभ अंक – 07 व 08
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
02:09 pm के बाद बिजनेस में लगातार सफलता मिलेगी। यदि आप बैंकिंग, मोटर्स व पावर सेक्टर के शेयर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पा सकते हैं। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। तिल का दान श्रेयष्कर है।
शुभ रंग – सफेद व लाल
आज का शुभ अंक – 04 व 06
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
व्यवसाय में उन्नति को लेकर खुश रहेंगे। कर्क राशि के मित्रों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए और प्रयत्न करें।धनतेरस है। आध्यात्मिक दिशा में कार्य करें।छात्र सेल्फ स्टडी का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय — सूर्योपासना करें। गुड़ व तिल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग –लाल व सफेद
शुभ अंक –02 व 09
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज के दिन बिजनेस के न्यू डील में सफल रहेंगे। 02:09 pm के बाद चन्द्रमा चतुर्थ गोचर करेंगे। किसी प्रिय मित्र के आगमन के संकेत हैं।व्यवसाय में ही सफ़लता के सूत्र हैं। व्यवसाय में सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है।
आज का उपाय –माता दुर्गा जी की उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।गुड़ व तिल का दान संकट से बचाएगा।
शुभ रंग–आसमानी व हरा
आज का शुभ अंक – 04 व 05
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
चन्द्रमा तृतीय गोचर करेंगे। छात्र करियर को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। कम्पटीशन्स में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। व्यवसाय से धन लाभ है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी।
आज का उपाय –ज्येष्ठ माह में हनुमान जी की उपासना करें। अन्न दान करें।
शुभ रंग –हरा व आसमानी
आज का शुभ अंक – 05 व 08
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
जॉब को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन हर्ष से भरा रहेगा। घर परिवार को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। स्वास्थ्य में खान पान पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय –सूर्योपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग – पीला व नारंगी
शुभ अंक – 01 व 02
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
चन्द्रमा 02:09 pm के बाद इसी राशि में रहेंगे। बिजनेस को लेकर सफल रहेंगे। किसी नए डील को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब में परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।
आज का उपाय –श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करने से कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग –पीला व सफेद
आज का शुभ अंक – 01 व 02
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज 02;09 दोपहर के बाद चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। व्यवसाय में धन लाभ होगा। छात्रों के करियर में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है।आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में शुगर के पेशेंट सावधानी बरतें।
आज का उपाय –भगवान शंकर जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।
शुभ रंग – हरा व आसमानी
शुभ अंक – 02 व 09
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
परिवार को लाभ रहेगा। 02:09 pm के बाद चन्द्रमा धनु में सवा दो दिन रहेंगे। बिजनेस में वर्क लोड तथा किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें।
आज का उपाय –कनकधारा स्तोत्र का पाठ व पीपल को जल व दुग्ध अर्पित करते रहें।
शुभ रंग – नीला व हरा
आज का शुभ अंक – 02 व 07
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। 02:09 pm के बाद चन्द्रमा दशम रहेंगे। संतान की सफलता से आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। असत्य व क्रोध से बचें। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। मूंग का दान करें।
आज का उपाय –श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ अंक –03 व 09
शुभ रंग – नारंगी व हरा