Google Analytics —— Meta Pixel

यूपी की बेटी सावी जैन ने इंडिया में किया टॉप, CBSE 12 वीं में 499 अंक किए हासिल, बनना चाहती हैं IAS

download

CBSE Result 2025: कहते हैं कि बेटियां बेटों से कम नहीं होतीं और वे कुछ भी कर सकती हैं, जिसका जीता-जागता उदाहरण भारत की दो महिला सेना अफसर व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी हैं. वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मंडल के जनपद शामली की बेटी सावी जैन ने कमाल कर दिखाया है. सावी जैन ने न केवल सीबीएसई बोर्ड में 12वीं में अपने जिले में टॉप किया बल्कि ऑल इंडिया रैंक में भी नंबर एक पर आईं. सावी जैन ने देश में प्रथम स्थान हासिल कर बेटियों का मान बढ़ाया है. उन्होंने सीबीएसई में 500 अंकों में से 499 अंक प्राप्त कर बेटियों का नाम रोशन किया है और उनका सपना सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करने का है.

CBSE का रिजल्ट जारी
कल सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए, जिसमें सहारनपुर मंडल के शामली जिले की सावी जैन ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉप किया है. सावी शामली के मोहल्ला शिव चौक के पास रहती हैं. उनके पिता फर्नीचर का शोरूम चलाते हैं और माता एक गृहिणी हैं. सावी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया, जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहे. सावी ने छात्रों को सलाह दी कि वे लगातार पढ़ाई करें और अपने डाउट्स क्लियर करते रहें. मुश्किलें आएंगी, लेकिन हार मानने की जरूरत नहीं है. सावी ने बताया कि उन्होंने केवल एनसीईआरटी की किताबों से ही पढ़ाई की और उन्हें बार-बार दोहराया. सावी शामली के स्कॉटिश स्कूल की छात्रा हैं. जब सीबीएसई का रिजल्ट घोषित हुआ और सावी के टॉप करने की खबर मिली, तो स्कूल में ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया. उनके परिवार को यकीन ही नहीं हो रहा कि उनकी बेटी ने इंडिया टॉप किया है.

इंडिया टॉप करना लग रहा एक सपना
सावी जैन की मां कविता ने बताया कि जब माता-पिता अपने बच्चों के लिए इतनी मेहनत करते हैं और बच्चे उनकी मेहनत का फल इस तरह के परिणाम से देते हैं तो बहुत खुशी होती है. सावी की मां ने कहा कि उन्होंने कभी उसे पढ़ाई के लिए नहीं कहा, वह खुद ही लगातार पढ़ाई करती थी. रात में भी वह खुद उठकर पढ़ाई करने लगती थी. सिर्फ 8 से 10 घंटे की पढ़ाई करके सावी जैन ने इंडिया टॉप किया है.

रीसेंट पोस्ट्स