Google Analytics —— Meta Pixel

आरपीएफ की महिला सिपाही ने की खुदकुशी, बीमारी के चलते सुसाइड की आशंका

susit

दुर्ग । आरपीएफ में पदस्थ महिला आरक्षक रमा ध्रुव (25 साल) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि युवती ने बीमारी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया है। मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि महिला मूलत: बिलासपुर जिले के पाली की रहने वाली है। वो आरपीएफ में महिला सिपाही के पद पर पदस्थ थी। शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि उसने दीपक नगर सड़क नंबर एक दुर्ग स्थित किराये के मकान में फांसी लगा लगी है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने देखा कि रमा ध्रुव की लाश फंदे पर लटकी है। उसने बेड के ऊपर कुर्सी रखकर पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। उसे दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मर्चूरी में रखवा दिया गया है।

रीसेंट पोस्ट्स