आपके लिए क्या लाया है (19.5.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…
Sandhya Gupta 19/05/2025

ज्योतिषशास्त्र (Astrology), एक ऐसा विज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतरिक्ष के ग्रहों के आधार पर भविष्य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्योतिष विद्या का उपयोग किया जाता है| ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
ज्येष्ठ सप्तमी के दिन दशम चन्द्रमा व तृतीय गुरु आध्यात्मिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। ऑफिस डिस्प्यूट्स के समाधान के लिए प्रयास तेज करें। युवा क्रोध से बचें। लव लाइफ में हो सकता है कि चन्द्रमा व शुक्र आपको प्यार में ज्यादा इमोशन दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।
उपाय – सफलता के लिए शिव उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी
शुभ अंक -01 व 09
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज का दिन धार्मिक यात्रा का है। आध्यात्मिक खुशियों से भरे रहने की सम्भावना है। असत्य से बचें। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में कल आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
उपाय -उड़द का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग -नीला व सफेद
शुभ अंक -01 व 03
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब प्रमोशन के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व हरा
शुभ अंक -02 व 03
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सप्तम चन्द्रमा व द्वादश गुरु दिवस मंगलमय करेंगे। अभी व्यवसाय में जैसा उम्मीद किये थे वैसी सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। कन्या व कर्क राशि के मित्र शुभ कार्य करवाएंगे।
उपाय -सफेद तिल का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।
शुभ रंग – नारंगी व पीला
शुभ अंक -01 व 02
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
चन्द्रमा खष्ठम स्वास्थ्य के लिए शुभ है। सोमवार व्रत रहें। परिवार में किसी विशेष बात को लेकर खुश रखेंगे। भविष्य में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करेंगे। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
उपाय -सप्त अन्न का दान आज श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी
शुभ अंक -02 व 08
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
ज्येष्ठ माह सप्तमी के दिन चन्द्रमा इसी राशि से पंचम भाव में हैं। दिवस मंगलमय है। कर्म स्थान पर गुरु घर परिवार व जॉब के लिए शुभ हैं। टीचिंग, बैंकिंग व आईटी जॉब के लोग भविष्य में सफल रहेंगे। आत्मबल व कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
उपाय -तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें।
शुभ रंग-नीला व आसमानी
शुभ अंक -03 व 06
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
चतुर्थ चन्द्रमा आज पवित्र ज्येष्ठ सप्तमी को उमंग व खुशियों से भर देगा। बिजनेस को लेकर उत्साह में होंगे। जॉब में भविष्य में प्रमोशन को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।
उपाय -घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सुंदरकांड का पाठ करें। क्रोध से बचें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी
शुभ अंक -04 व 08
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
चन्द्रमा तृतीय व गुरु अष्टम रहेंगे। छात्रों के लिए मंगलमय दिन है। वाहन व जमीन क्रय करने का मन होगा। क्रोध व विवाद से बचें। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। फलों का दान करें।
शुभ अंक -05 व 07
शुभ रंग -बैगनी व हरा
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
ज्येष्ठ सोमवार व्रत रहें। मीन के शनि व मकर के चन्द्रमा आपको खुश रखेंगे। धार्मिक यात्रा बहुत अच्छी रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकता है। प्राणायाम करें।
उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग का दान करें।
शुभ रंग -पीला व लाल
शुभ अंक -05 व 07
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
चन्द्रमा इसी राशि में मंगलमय है। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा। धन आगमन के शुभ संकेत हैं। धार्मिक यात्रा सफल होने की उम्मीद है। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
उपाय -शिवलिंग को गंगा जल अर्पित करें। चने की दाल का दान करें। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग -हरा व नीला
शुभ अंक -04 व 06
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
ज्येष्ठ सप्तमी को चन्द्रमा द्वादश रहेंगे। सब मंगलमय होगा। धार्मिक यात्रा शुभ होगी। जॉब में प्रमोशन व पद परिवर्तन में विलम्ब से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। चन्द्रमा व शनि कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।
उपाय – व्रत रहें व सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व आसमानी
शुभ अंक -04 व 07
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
एकादश चन्द्रमा सब कुछ शुभ करेंगे। पूर्व मेहनत सफलता तक पहुंचेगी। आर्थिक पक्ष को लेकर खुश रहेंगे। जाॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बहुत बेहतर नहीं रहेगी। ज्यादा यात्रा से बचें।
उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -लाल व हरा
शुभ अंक -01 व 02