Google Analytics —— Meta Pixel

अब तक 3199 हितग्राहियों को दिया जा चुका है पट्टा

1110 लोगों का पट्टा वितरण के लिए तैयार
भिलाई नगर। नगर पालिक निगम क्षेत्र के 70 फीसद से अधिक हितग्राहियों के पट्टा नवीनीकरण से संबंधित आवेदनों का नवीनीकरण हो चुका है। जिन हितग्राहियों के आवेदनों का निराकरण हो चुका है। निगम प्रशासन उन हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम नवीन पट्टा प्रदान कर रही है। अब तक निगम प्रशासन 3199 हितग्राहियों को नवीन पट्टा प्रदान कर चुकी है। बाकी लोगों को भी इसी तरह से नवीनीकृत पट्टा प्रदान किया जाएगा, इसके लिए पात्र हितग्राही निगम के जोन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
1984 के पट्टे की लीज की अवधि समाप्त होने के बाद 6501 हितग्राहियों ने शिविर और जोन कार्यालय में नवीनीकरण के लिए आवेदन जमा किया था। उनमें से 4689 लोगों के आवेदनों को प्राधिकृत अधिकारियों ने पात्र पाया। इनमें से 4309 आवेदनों को निराकृत कर नवीन पट्टा जारी किया गया है। जिसमें से 3199 हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम नवीन पट्टे का वितरण किया जा चुका है। 1110 हितग्राहियों का पट्टा वितरण के लिए तैयार है। जोन कार्यालय के माध्यम से पट्टा का वितरण किया जा रहा है, बहुत जल्द इन हितग्राहियों को भी नवीन पट्टे का वितरण किया जाएगा।
जोनवार हितग्राहियों की संख्या एवं पट्टा वितरण
पट्टे का नवीनीकरण के लिए जोन-1 अंतर्गत वार्ड क्रमांक-1 से 9 एवं वार्ड 12 से कुल 1681 आवेदन प्राप्त हुआ था। इसमें से 1436 हितग्राहियों के आवेदनों को प्राधिकृत अधिकारी ने पात्र पाया। इनमें से 1103 लोगों के नाम से नवीन पट्टा वितरण किया जा चुका है। 315 हितग्राहियों को जल्द पट्टा वितरण किया जाएगा। जोन-2 अंतर्गत वार्ड 10,11, 13, 14, 15 और 16 से कुल 1846 आवेदन प्राप्त हुआ था। इनमें से प्राधिकृत अधिकारी ने 1047 आवेदनों को पात्र पाया। पात्र हितग्राहियों में से 712 हितग्राहियों को नवीन पट्टा प्रदान किया जा चुका है। 52 लोगों का पट्टा बनकर तैयार है। जोन-3 अंतर्गत वार्ड 20 से 25 से कुल 1886 आवेदन पट्टा नवीनीकरण के लिए जमा हुआ था। प्राधिकृत अधिकारी ने इनमे से 1333 आवेदनों को पात्रता के आधार पर निराकरण कर दिया है। निराकृत आवेदनों में से 619 लोगों को नवीन पट्टा भी जारी किया जा चुका है। 714 लोगों को पट्टा वितरण के लिए तैयार है। जोन-4 अंतर्गत वार्ड 28, 29, 31, 32, 35, 36 और 38 के 1088 हितग्राहियों ने पट्टा नवीनीकरण के लिए आवेदन जमा किया था। प्राधिकृत अधिकारी ने 873 आवेदनों को पात्रता के आधार पर निराकरण किया। पात्र 765 हितग्राहियों को नवीन पट्टा वितरण किया जा चुका है।

रीसेंट पोस्ट्स