Google Analytics —— Meta Pixel

फ्रिज का कंप्रेसर फटने से लगी आग, किचन का सारा सामान जलकर राख, 1 साल पहले लिया था फ्रिज

ferriz

बलौदाबाजार जिले के एक घर में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किचन में रखा सारा सामान जल गया। किचन बूरी तरह से बर्बाद हो गया। किचन में रखा सामान टूट फूट गया और दीवारें, टाइल्स सब उखड़ गई।

घटना के समय घर में 10 लोग मौजूद थे, जिनमें चार बच्चे भी शामिल थे। बुधवार को सभी सो रहे थे तभी सुबह साढ़े 4 बजे कुछ फटने की आवाज आई। देखा तो किचन में आग लग गई थी। तब सभी लोग घर से बाहर निकल गए।

फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई। जिसके बाद सवा 5 बजे दमकल की गाड़ी पहुंची और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। घर वालों की सूझबूझ से किचन में रखा सिलेंडर पहले ही निकाल लिया गया था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है फ्रिज 1 साल पहले ही लिया था।

किचन से शुरू होकर पहली मंजिल तक पहुंची आग

जानकारी के मुताबिक, गौरव पथ स्थित बाजपेई नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर रोहित बाजपेई के घर की घटना है। आग किचन से शुरू होकर पहली मंजिल तक पहुंच गई। परिवार के सदस्यों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही चली गई।

3 अलग-अलग इलाकों से पहुंची दमकल

बताया जा रहा है फायर स्टेशन शहर से दूर होने के कारण दमकल की गाड़ी देर से पहुंची। एक नगर सेना, एक अंबुजा और एक रिसदा से दमकल गाड़ी बुलाई गई। तब तक घर का अधिकतर सामान जल चुका था।

रीसेंट पोस्ट्स