शादी से पहले दुल्हन ने लगा ली फांसी, बलिया से भिलाई आया था परिवार, लॉज के कमरे में फंदे पर झूली


भिलाई। बलिया से बिहार पहुंचे एक परिवार की बेटी ने शुक्रवार की सुबह भिलाई पावर हाउस स्थित एक लॉज में फांसी लगा ली। खास बात यह है कि लड़की की शादी शुक्रवार को ही होनी थी और इसकी सभी तैयारियां कर ली गई थी। घटना की सूचना के बाद सुबह छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

छावनी सीएसपी हरिश पाटिल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आधुनिक लॉज में एक लड़की ने फांसी लगा ली। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि लड़की का नाम पूजा कुमारी है। पूजा कुमारी का पूरा परिवार बलिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। भिलाई में लड़की की शादी तय होने के बाद पूरा परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ पावार हाउस के आधुनिक लॉज में टहरा हुआ था।
सीएसपी हरिश पाटिल ने बताया कि दो दिन से ठहरे परिवार द्वारा शादी की सभी रस्मे पूरी कर ली गई। हल्दी से लेकर तेल माटी तक का कार्यक्रम पूरा हो गया और शुक्रवार को शादी होने वाली थी। इस बीच दुल्हन ने लॉज के कमरे के बाथरूम में फांसी लगा ली। फांसी क्यों और किस कारण से लगाई यह अभी जांच के दायरे में है। परिवार वालों से पूछताछ में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।