युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद मरा समझकर चट्टानों के बीच छोड़, आरोपी फरार, प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट, पैर के नाखून गायब….

Rape

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 21 साल की लड़की के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट के बाद आरोपी उसे मरा समझकर चट्टानों के बीच बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गये। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। डाॅक्टरों के मुताबिक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। युवती के प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान मिले है।

घटना कवर्धा जिले के बंदौरा जगल की है। यह जंगल कुकदूर थाना क्षेत्र में आता है। कुछ लोग बंदौरा जंगल के चट्टानों में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। लोगों ने चट्टानों के बीच एक युवती को बेहोश हालत में पड़े देखा। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल कुकदूर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में जांच के दौरान पता चला है कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। मेडिकल रिपेार्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कर लिया है। आरोपी कौन थे, उनकी संख्या कितनी थी। इसकी जांच पुलिस कर रही है।

जांच में पता चला है कि आरोपियों ने बर्बरता के साथ युवती का दुष्कर्म किया। युवती के पैर के नाखून गायब है। गले और शरीर में गहरे जख्म के निशान मिले हैं। फिलहाल युवती का उपचार जारी है। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

रीसेंट पोस्ट्स