अगले 24 घंटे में रायपुर पहुंच सकता है मानसून, बस्तर के सभी जिलों को किया कवर

barish

रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायपुर-दुर्ग समेत सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तेज हवा चल सकती है। बिजली गिर सकती है। इससे पहले बिलासपुर में गुरुवार को पानी बरसा। बलौदाबाजार में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बुधवार को मानसून की एंट्री हुई है। गुरुवार को बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों को मानसून ने कवर कर लिया। अगले 24 से 48 घंटों में मानसून रायपुर में एंट्री कर सकता है। यहां मानसून के पहुंचने की नॉर्मल डेट 16 जून है।

समय से पहले मानसून की एंट्री से मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं गुरुवार को पूरे प्रदेश में 670 मिमी बारिश हुई है। इसके बावजूद अगले 48 घंटों में प्रदेश के औसत तापमान में 2 से 4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

रीसेंट पोस्ट्स