खेत में लगे करंट तार की चपेट में आने से दो की मौत, एक को बचाने के चक्कर में दूसरे की गई जान…

maut

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसे में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। दोनों युवक खेत में लगाये गये करंट की चपेट में आ गये और दोनों की जान चले गई। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के लोसगी पंडरीपानी गांव की है।

दरअसल, कुन्नी निवासी विष्णु माझी अपने ससुराल लोसगी पंडरी में रहता था। बीती शाम शुक्रवार को गांव के नीरसाय यादव के घर छप्पर सुधारने के लिए गया था। काम खत्म होने के बाद नीर साय यादव रात में ही विष्णु मांझी को छोड़ने के लिए पानी से भरे खेत के रास्ते निकला था। इसी बीच गांव के किसान रघु मांझी के खेत में लगे करंट तार की चपेट में विष्णु मांझी आ गया।

विष्णु को बचाने की कोशिश करते हुये नीर साय यादव भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह ग्रामीणों ने दोनों का शव खेत में पड़े देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही अवैध करंट तार लगाने वाले खेत के मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।

रीसेंट पोस्ट्स