Google Analytics —— Meta Pixel

बारिश-अंधड़ के बीच बढ़ेगा पारा, अगले 48 घंटे में 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

764883-mausam

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम तेजी से बदल रहा है. मानसून की दस्तक के बाद से लगातार तेज हवाएं और बारिश देखने को मिली, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली. हालांकि, अब इन मौसमी गतिविधियों के बीच हल्की गर्मी बढ़ने के आसार हैं. आने वाले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है|

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में और सबसे कम 21.2 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया.

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव एक्स्पेक्टेड नहीं है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है.

मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

रीसेंट पोस्ट्स