Google Analytics —— Meta Pixel

चर्च के सामने कथा करेंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बोले बस्तर में सर्वाधिक धर्मान्तरण, नक्सलियों से की ये अपील

dhirendra shastri

बिलासपुर। धार्मिक आयोजन में शामिल होने पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने धर्मांतरण को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि एशिया का सबसे बड़ा चर्च जशपुर में है। चर्च के सामने ही कथा करने की बात पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कही। छत्तीसगढ़ में पदयात्रा निकालने का ऐलान भी कर दिया। पंडित शास्त्री ने कहा कि धर्मांतरण का सबसे ज्यादा खतरा वर्तमान में बस्तर में ही नजर आ रहा है। बिलासपुर के शंकर नगर चुचुहियापारा मे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, सतचंडी महायज्ञ आयोजन 1 जून से 10 जून तक के हो रहा है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बन कर रहेगा।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि अद्भुत है। यह प्रभु श्री राम का ननिहाल है,। यहां आकर प्रसन्नता हुई,। आगामी समय में छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे। उससे पहले 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे। माओवाद की समाप्ति के लिए बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री अमित शाह को साधुवाद दिया। उन्होंने नक्सलियों से आग्रह करते हुए कहा कि भारत को भारत रहने दें, मूल धारा में आकर भारत की परंपरा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें, ताकि विदेशी ताकतों से लड़ सकें,और भारत को अखंड राष्ट्र बनाया जा सके|

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा, हमने प्लान बना दिया है,संतों का कमंडल और बागेश्वर धाम का मंडल मिलकर हिंदू राष्ट्र बनाएगा।

रीसेंट पोस्ट्स