Google Analytics —— Meta Pixel

जवानों को बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी नक्सली का एनकाउंटर, रुक-रूककर हो रही फायरिंग…

1169000-naxali

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड नक्सली नरसिम्हाचलम मारा गया। नक्सली नेता नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर पर 1 करोड़ का इनाम था। साथ ही मौके से जवानों ऑटोमेटिक हथियार बरामद किया है।

बीजापुर पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशलन पार्क एरिया में माओवादियों के बड़े कैडर मौजूद है। इस जानकारी के बाद डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त बल अभियान पर निकले। सुरक्षाबलों को जंगल में आते देख नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुये फायरिंग की। दोनों तरफ से अभी भी रूक-रूककर फायरिंग जारी है।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता भी मिली है। सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ के इनामी माओवादी, नक्सल नेता नरसिम्हाचलम को मार गिराया है।

इस दौरान नरसिम्हाचलम नक्सलियों की सेंट्र्ल कमेटी सीसी का सक्रिय सदस्य था और छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, अंध्रप्रदेश में सक्रिय था। मारा गया इनामी नक्सली आंध्रप्रदेश के चिंतापालुदी क्षेत्र का रहने वाला था और बस्तर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था।

जवानों ने मौके से हथियार, विस्फोटक सामान, गोला-बारूद, समेत अन्य सामान बरामद किया है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल, मुठभेड़ अभी भी जारी है। वहीं, बस्तर आईजी मुठभेड़ में लगातार नजर बनाये हुये हैं और पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।

बीजापुर पुलिस के मुताबिक, अभियान के परिणामों और तलाशी के दौरान हुई बरामदगी से संबंधित आधिकारिक विवरण उपयुक्त समय पर साझा किया जाएगा।

रीसेंट पोस्ट्स