Google Analytics —— Meta Pixel

एमबीबीएस छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, रायपुर के मेडिकल कॉलेज में कर रही थी पढ़ाई

fasi

रायपुर। कोरबा जिले में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छाया गौतम (22 साल) के रूप में हुई है। वह रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। छाया का शव उसके घर में मिला है। यह मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। इस घटना से पूरे परिवार में शोक ही लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में होशियार थी छाया

बता दें कि छाया के पिता एसईसीएल कर्मी है। वे लोग कला मंदिर क्षेत्र में एम 55 माइनस क्वार्टर में रहते थे। घटना के समय मां भी बाहर गई थी। छाया के पिता ने बताया कि बचपन से ही छाया पढ़ाई लिखाई में होशियार थी और डॉक्टर बनना उसका एक सपना था। कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। जांच के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज और छाया की सहेलियों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।