Google Analytics —— Meta Pixel

स्कूलों का समय बदलाः भीषण गर्मी के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में किया परिवर्तन

mp-bhopal-school-summer-vacation

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। आज 16 जून से प्रदेश के सभी स्कूल शुरू हो गये हैं। ऐसे में गर्मी के चलते स्कूली बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है। बच्चों के सेहत को देखते हुये राज्य सरकार ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

राज्य शासन द्वारा अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय स्कूलों की कक्षाएं 17 जून से 21 जून तक सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित का निर्णय लिया गया है।

‘वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन एतद् द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं की कक्षाएं दिनांक 17 जून, 2025 से 21 जून, 2025 तक सुबह 7.00 बजे से 11.00 बजे तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है।’

रीसेंट पोस्ट्स