Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़, तीन नक्सली लीडर ढेर, इनमें सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला भी शामिल

naksali

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर मारेडपल्ली में ग्रेहाउंड्स और नक्सलियों के बीच जबरदस्त गोलीबारी चल रही है। बताया जा रहा है कि ग्रेहाउंड्स फोर्स ने सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला रवि, अरुणा समेत 3 बड़े कैडर्स को मार गिराया है। गजरला 40 लाख का इनामी था। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। मामला आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले का है। इसकी पुष्टि अल्लुरी सीताराम जिले के पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने की है .

जानकारी के मुताबिक, किंतुपुरु फॉरेस्ट क्षेत्र में तड़के सुबह से नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो रही है. दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन शीर्ष नक्सली कमांडर गिराए हैं. मौके से हथियार भी बरामद हुआ है.

बड़े नक्सली लीडर ढेर

मुठभेड़ में जवानों ने 2 से 3 नक्सलियों को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की है. बताया जा रहा है मारे गए नक्सली में , केंद्रीय समिति का सदस्य गजरला रवि उर्फ उदय , विशेष जोनल समिति की सदस्य वीआरएल चैतन्य उर्फ अरुणा, एक अज्ञात शामिल हैं. मौके से दो एके-47 राइफलें और भारी मात्रा में नक्सली सामान जब्त किया है. ऑपरेशन अभी भी जारी है.