Google Analytics —— Meta Pixel

एक ही परिवार के चार छोटे बच्चे गंभीर, खेल-खेल में खा लिए थे रतनजोत का विषैला फल

image_750x_6854ec7ef375f

नारायणपुर। नेलवाड़ गाँव में एक ही परिवार के तीन 7 वर्षीय बालक एवं एक 4 वर्षीय बालिका ने खेल-खेल में रतनजोत का विषैला फल खा लिया। इससे सभी की सेहत बिगड़ने लगी। सभी बच्चों को अर्ध-बेहोशी की स्थिति में जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया। इस आपातकालीन स्थिति से तत्काल निपटते हुए जिला अस्पताल के आपातकालीन डॉक्टर डॉ. हिमांशु सिन्हा ने नर्सिंग स्टाफ राजबती करंगा और रूबी कुलदीप, ड्रेसर दिनेश, वार्ड बॉय रूपेन्द्र और नमिश के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही की। बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया एवं आपातकालीन दवाओं के माध्यम से लगभग दो घंटे के अथक प्रयास के बाद स्थिर किया गया। चिकित्सा टीम की तत्परता और समर्पण से चारों बच्चों की जान बच सकी।

रीसेंट पोस्ट्स