Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में राजा जैसा हत्याकांड, मुर्गा-भात में जहर मिलाकर पत्नी ने पति को खिलाया… चौंकाने वाली है वजह

June-25-2003-860x484

बलरामपुर-रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ में भी मेरठ के राजा रघुवंशी जैसा एक हत्याकांड सामने आया है। यहां के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एक नव विवाहिता ने अपने पति को जहर देकर मार दिया। पति के लिए मुर्गा-भात बनाया और उसमें जगर मिलाकर खिला दिया। खास बात यह है कि जहर भी उसने पति से ही खरीदवाया था। पति एक बार भी समझ नहीं पाया कि उसकी पत्नी इतना बड़ा षड़यंत्र रच रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपिया पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह वारदात बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव की है। पुलिस के अनुसार, 11 मई 2025 को 22 वर्षीय बुधनाथ सिंह की शादी रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की रहने वाली सुनीता सिंह से हुई थी। शादी के दूसरे दिन नवविवाहिता अपने मायके लौट आई। परिवार वालों को उसने बताया कि उसे उसका पति पसंद नहीं है और वह उसके साथ रहना नहीं चाहती। इसके बात पंचायत व परिजनों की समझाइश के बाद 5 जून को सुनीता ससुराल वापस पहुंची।

सुनिता ससुराल तो पहुंच गई लेकिन उसने मन ही मन ठान लिया कि पति को मार देगी। इसकी पूरी प्लानिंग की और 14 जून को पति-पत्नी बाजार गए थे। इस दौरान सुनीता ने फसल में कीड़े मारने के बहाने पति से कीटनाशक खरीदवाया। इसके बाद उसने दो बार खाने में जहर मिलाकर पति को मारने की कोशिश की, लेकिन बुधनाथ ने दोनों बार खाना खाने से मना कर दिया इसके कारण दो बार बच गया।

दो बार बचने के बाद बुधनाथ तीसरी बार बच नहीं पाया। 15 जून की रात उसकी पत्नी सुनीता ने मुर्गा-भात बनाया और उसमें कीटनाशक मिला दिया। रात को बुधराम ने पूरा खाना खा लिया इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके कुछ ही देर बाद बुधनाथ की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा। पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

जांच दौरान पुलिस को पत्नी पर ही जहर देने का शक था। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो सुनीता ने नई कहानी सुनाई और सास पर ही जहर देने का आरोप लगा दिया।  उसका कहना था कि सास उसे मारना चाहती थी, लेकिन गलती से जहर मिला खाना बेटे को दे दिया। हालांकि सुनीता का झूठ ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने बुधराम पसंद नहीं था और अपने परिवार वालों को भी यह बात बताई थी इसके बाद उसकी शादी कर दी गई। उसने बताया कि 14 जून को रामानुजगंज में बाजार करने के लिए गए थे। उसी के कहने पर पति के द्वारा बाजार से कीटनाशक दवा खरीदी थी इसी को मुर्गा-भात में मिला दिया और खिला दिया।

रीसेंट पोस्ट्स