पंडरी कपड़ा मार्केट में राज्य की पहली मैकेनाइज्ड कार पार्किंग
रायपुर। छत्तीसगढ़ का पहला मैकेनाइज्ड कार नार्किंग राजधानी के पंडरी स्थित महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट में शुरू होगी. इस सिस्टम के शुरू होते ही मार्केट के भीतर तक जाने वाली गाडिय़ों को टोककर वहां ई-कार्ट को बढ़ावा देने के ब्लए नॉन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट परियोजना लागू कर दी जाएगी.
मैकेनाइज्ड हाइड्रोलिक पार्किंग के लिए नार्केट से लगे सिंधी गल्र्स कॉलेज के ठीक सामने जगह चिन्हित करके 19 जून को विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर श्रीमती मीनल चौबे व सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने भूमिपूजन किया. इसे बनने में कम से कम तीन महीने लग जाएंगे. पंडरी कपड़ा मार्केट के अलावा यह सुविधा नगर निगम मुख्यालय भवन के ठीक बाजू में, जहां ई चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है, वहां भी इसी प्रकार की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं.
इस मैकेनाइज्ड पार्किंग और नॉन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट परियोजना के शुरू होने से आम नागरिकों को मार्केट में अपनी गाड़ी रखने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी. इस मैकेनाइज्ड पार्किंग के संचालन का जिम्मा महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के कारोबारियों ने लिया है. सूत्रों के मुताबिक यहां 24 कारों की पार्किंग के लिए तीन माले का स्टील स्ट्रक्चर सिस्टम तैयार होगा. ऊपरी माले तक कारें हाइड्रोलिक सिस्टम से पार्क की जाएंगी. इस पर 70 लाख रुपये खर्च होंगे.