Google Analytics —— Meta Pixel

ईओडब्ल्यू कोर्ट से कवासी लखमा को झटका, 30 जून तक भेजे गये न्यायिक रिमांड में

kawasi

रायपुर। 2100 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की शुक्रवार को विशेष ईओडब्ल्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद लखमा को 30 जून तक न्यायिक रिमांड में भेजे गए। 30 जून को एजेंसी लखमा के खिलाफ पूरकचालान पेश करेगी । ईडी ने पिछले सप्ताह ही लखमा की 6.50 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी। शराब घोटाला मामले में 30 को पेश पूरक चालान होगा।

भूपेश बघेल का ट्वीट

पूर्व मंत्री कवासी लखमा और विजय भाटिया दोनों से मैंने मुलाकात की, दोनों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। कवासी लखमा दिल के मरीज हैं, विजय भाटिया को एल्ब्यूमिन लगता है। कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस बल उपलब्ध ना कराने की वजह से दोनों को इलाज नहीं मिल रहा है।

सरकार और प्रशासन में बैठे हुए लोगों से मैं कहना चाहूँगा कि समय बदलते देर नहीं लगती। व्यक्तिगत दुश्मन के तौर पर व्यवहार करना अनुचित है। बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में श्वष्ठ और ईओडब्ल्यू जांच कर रही है। ईडी ने सीबी में एफआईआर दर्ज कराई है।

दर्ज एफआईआर में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में आबकारी मंत्री कवासी लखमा, आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।