छत्तीसगढ़ में ‘योग फॉर वन अर्थ वन हेल्थ थीम पर मनाया जाएगा योग दिवस, वित्त मंत्री चौधरी ने जनता से की शामिल होने की अपील
रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज रायपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेसवार्ता आयोजित की. इस दौरान उन्होंने 21 जून को योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी. इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी के साथ महामंत्री और नान अध्यक्ष संजय चौधरी, अमित चिमनानी, अनुराग अग्रवाल समेत पदाधिकारी मौजूद रहे.
उन्होंने बताया कि योग का थीम इस बार “योग फॉर वन अर्थ वन हेल्थ” रखी गई है. वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी किसी ना किसी योग दिवस कार्यक्रम में मौजूद रहें.
योग दिवस के लिए बजट निर्धारण पर वित्त मंत्री
योग दिवस के लिए समाज कल्याण विभाग बजट निर्धारित करता है. भाजपा की संगठन इकाई योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन करेगी. जीएडी के आदेश पर राज्य सरकार योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करेगी.
बता दें, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में प्रत्येक जिले में मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका तो वहीं जशपुर में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे.
सामान्य प्रशासन विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले जिलेवार कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है. इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव मुंगेली के होने वाले कार्यक्रम में, तो वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा कवर्धा में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे.