कैबिनेट बैठक के अधूरे प्रस्तावों से मुख्यमंत्री साय नाराज, प्रमुख सचिव ने सचिवों को लिखा कड़ा पत्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिपरिषद की बैठकों से पहले विभागीय संक्षेपिकाएं देर से और अधूरी भेजे जाने की वजह से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुश नहीं है। इस लापरवाही के चलते कैबिनेट के कई अहम प्रस्ताव समय पर प्रस्तुत नहीं हो पा रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है।
मुख्यमंत्री की नाराजग़ी को गंभीरता से लेते हुए उनके प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने सभी प्रभारी सचिवों को एक पत्र जारी किया है। इसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कैबिनेट बैठक के लिए संक्षेपिकाएं समय पर, पूरी जानकारी के साथ, निर्धारित प्रारूप में भेजी जाएं।