Google Analytics —— Meta Pixel

महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे तरूण प्रकाश ने दुर्ग-रायपुर रेलखंड  संरक्षा का किया निरीक्षण

rel mandel

बिलासपुर। तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज दिनांक 20 जून 2025 को रायपुर मंडल के दुर्ग – रायपुर रेलखंड का एक दिवसीय संरक्षा निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में महाप्रबंधक ने रेल संरक्षा, परिचालन, कार्य प्रणाली, स्टेशन रि-डेवलपमेंट कार्यो ,रख-रखाव एवं यात्री सुविधाओं की समग्र समीक्षा की ।
इस निरीक्षण पर बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष एवं मुख्य अधिकारीगण , मंडल रेल प्रबंधक रायपुर दयानंद सहित मंडल के शाखाधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे । संरक्षा निरीक्षण की शुरुआत सुबह 09:30 बजे दुर्ग स्टेशन से हुई ।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने दुर्ग कोचिंग डिपो , मेकेनाइज्ड लांड्री,रेलवे कॉलोनी, रनिंग रूम एवं विस्तार किए गए रनिंग रूम बिल्डिंग का शुभारंभ , आर.आर.आई , अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रि-डेवलपमेंट किए जा रहे कार्यों, चौथी रेलवे लाइन कंस्ट्रक्शन वक्र्स, लॉबी, आरपीएफ पोस्ट , कर्व नंबर 1 अप लम्बाई 710 मीटर (कि.मी.842/7-843/1) , एस.एस.पी. ,माइनर ब्रिज क्रमांक – 371 , पॉइंट, लेवल क्रासिंग , गैंग , इस खंड पर निर्माणाधीन लूप लाइन, प्रस्तावित कॉर्ड लाइन, पैनल एवं प्वाइंट व क्रॉसिंग, माइनर स्टेशन, मेजर ब्रिज क्रमांक 373, ऑटो हट , ओ एच ई डिपो , एल.सी क्रमांक 419 का निरीक्षण किया।

संरक्षा निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने दुर्ग कोचिंग डिपो का गहनता से निरीक्षण किया । इस दौरान पिट लाइनों ,कोचों के सफाई , उपकरणों के रखरखाव की व्यवस्था का जायजा लिया । ट्रेनों में उपयोग होने वाले चादर और कंबल कि साफ़ -सफाई मेकेनाइज्ड लांड्री द्वारा किया जाता हैं जिससे रेल यात्रियों को साफ़ -सुथरा चादर और कंबल उनको आसानी से उपलब्ध कराया जा सके , जिसका महाप्रबंधक महोदय ने निरीक्षण कर सफाई एवं रखरखाव की व्यवस्था को देखा।

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया गया । कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों की मूलभूत आवश्यकताओं की समीक्षा की एवं उनसे संवाद भी किया । निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने दुर्ग स्टेशन स्थित रनिंग रूम एवं लॉबी का निरीक्षण , रनिंग स्टाफ को दी जाने वाली सुविधाओं का गहन जायजा लिया । उन्होंने रनिंग रूम की स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं, विश्राम व्यवस्था एवं सेफ्टी मानकों की जांच की, कर्मचारियों की मूलभूत आवश्यकताओं की समीक्षा की एवं उनसे संवाद भी किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

इसी कड़ी में विस्तार किए गए रनिंग रूम बिल्डिंग का शुभारंभ किया गया । इस विस्तार किए गए रनिंग रूम बिल्डिंग से कर्मचारियों की मूलभूत आवश्यकताओं , रनिंग स्टाफ को दी जाने वाली सुविधाओं में वृद्धि कि जा सकेगी । दुर्ग स्टेशन पर चल रहे रि-डेवलपमेंट कार्य, चौथी रेलवे लाइन एवं आर.आर.आई कंस्ट्रक्शन वक्र्स, पैनल का जायजा लिया । दुर्ग स्टेशन आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था मूलभूत आवश्यकताओं की समीक्षा की एवं उनसे संवाद भी किया ।