Google Analytics —— Meta Pixel

हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को राहत, बिलासपुर से काचेगुडा के बीच 4 फेरों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

train-cancel-e1732093533432-500x

रायपुर। रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की भीड़भाड़ को  ध्यान मे रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को राहत देते हुए एक स्पेशन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 08263/08264 बिलासपुर-काचेगुडा-बिलासपुर के मध्य 04 फेरो के लिये चलाई जायेगी। यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 23, 30 जून, 2025, 07 एवं 14 जुलाई 2025 को काचेगुडा के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार काचेगुडा से दिनांक 24, जून, 2025,  01, 08 एवं 15 जुलाई 2025 को बिलासपुर के लिए रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 05 सामान्य, 07 स्लीपर, 02 एसी थ्री,  सहित कुल 16 कोच रहेगी।

बिलासपुर से गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर से 10.05 बजे रवाना होकर भाटापारा आगमन 10.43 बजे प्रस्थान 10.45 बजे, रायपुर आगमन 11.40 बजे प्रस्थान 11.45 बजे, दुर्ग आगमन 12.40 बजे प्रस्थान 12.45 बजे, राजनांदगाँव आगमन 13.09 बजे प्रस्थान 13.11 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 13.34 बजे प्रस्थान 13.36 बजे, गोंदिया आगमन 14.35 बजे प्रस्थान 14.45 बजे, वड्सा आगमन 15.58 बजे प्रस्थान 16.00 बजे, चांदाफोर्ट आगमन 17.58 बजे प्रस्थान 18.00 बजे, बलहारशाह आगमन 18.45 बजे प्रस्थान 18.55 बजे, सिरपुर कागजनगर आगमन 19.43 बजे प्रस्थान 19.45 बजे, मंचिर्याल आगमन 20.23 बजे प्रस्थान 20.25 बजे, रामगुंडम आगमन 20.48 बजे प्रस्थान 20.50 बजे, काजीपेट जंक्शन आगमन 22.03 बजे प्रस्थान 22.05 बजे, चरलापल्ली आगमन 23.50 बजे प्रस्थान 23.55 बजे, मुजफ्फरपुर आगमन 00.38 बजे प्रस्थान 00.40 बजे, एवं काचेगुडा 01.30 बजे  पहुंचेगी।

काचेगुडा से गाड़ी संख्या 08264 काचेगुडा से 04.30 बजे रवाना होकर मुजफ्फरपुर आगमन 04.43 बजे प्रस्थान 04.45 बजे, चरलापल्ली आगमन 05.28 बजे प्रस्थान 05.30 बजे, काजीपेट जंक्शन आगमन 07.08 बजे प्रस्थान 07.10 बजे, रामगुंडम आगमन 08.18 बजे प्रस्थान 08.20 बजे, मंचिर्याल आगमन 08.38 बजे प्रस्थान 08.40 बजे, सिरपुर कागजनगर 09.58 बजे प्रस्थान 10.00 बजे, बलहारशाह आगमन 11.45 बजे प्रस्थान 11.55 बजे, चांदाफोर्ट आगमन 12.15 बजे प्रस्थान 12.17 बजे, वड्सा आगमन 14.30 बजे प्रस्थान 14.35 बजे, गोंदिया आगमन 16.15 बजे प्रस्थान 16.25 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 17.28 बजे प्रस्थान 17.30 बजे, राजनांदगाँव आगमन 18.05 बजे प्रस्थान 18.07 बजे, दुर्ग आगमन 18.50 बजे प्रस्थान 18.55 बजे, रायपुर आगमन 19.30 बजे प्रस्थान 19.35 बजे, भाटापारा आगमन 20.25 बजे प्रस्थान 20.27 बजे एवं बिलासपुर 21.35 बजे पहुंचेगी।

रीसेंट पोस्ट्स