मुकेश कुमार तिवारी को अंबिकापुर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। मोहन सिंह कोर्राम को धमतरी और गिरीश कुमार कौशिक को कवर्धा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। मोनिका जायसवाल को अंबिकापुर से महासमुंद और उमेश उपाध्याय को बेमेतरा से रायपुर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बना कर भेजा गया है।